पंजाब
Trending

गर्मी से बेहाल पंजाब! बठिंडा सबसे गर्म, क्या 8 अप्रैल की बारिश लाएगी ठंडक?

पंजाब-हरियाणा में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान, कब मिलेगी राहत?

लुधियाना: पंजाब में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। सुबह से दोपहर तक तीखी धूप लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को सबसे ज्यादा गर्मी बठिंडा में रही, जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बठिंडा में दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 35, पटियाला में 35.1, लुधियाना में 34.6, फरीदकोट और फिरोजपुर में 34.5, जालंधर में 33, मोगा में 33.1, मोहाली में 33 और अमृतसर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी से कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग का कहना है कि 7 अप्रैल तक तेज धूप जारी रहेगी और इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लेकिन 8 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।

हरियाणा में भी तापमान बढ़ा

हरियाणा में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को कई जिलों में पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। भिवानी सबसे गर्म रहा, जहां 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हिमाचल में भी गर्मी का असर

हिमाचल प्रदेश में भी तापमान बढ़ रहा है। तेज धूप की वजह से अब मैदानी ही नहीं, बल्कि पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी महसूस की जा रही है। बरठीं, धौलाकुआं, मंडी, कांगड़ा, ऊना और सुंदरनगर जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। अब सभी की नजरें 8 अप्रैल के मौसम बदलाव पर टिकी हैं। देखना होगा कि बारिश और बादल गर्मी से कितनी राहत दिला पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
₹9,999 में 5G की रफ्तार, Redmi के इस फ़ोन के साथ सुकून, रोमांच और प्राकृतिक नज़ारे — सब कुछ है कोल्ली हिल्स