अन्य

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पवन चौरसिया ने जीता कांस्य पदक

मीरजापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र के सेमरा कलां गांव निवासी जय प्रकाश चौरसिया के पुत्र पवन चौरसिया ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

पवन चौरसिया वर्तमान में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में बीएफए (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने चेन्नई में 10 से 14 मार्च तक आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में फाइन आर्ट कैटेगरी की ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में शानदार कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

बताया जाता है कि पवन बचपन से ही चित्रकला में रुचि रखते हैं और लगातार अपनी प्रतिभा से पहचान बना रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने फरवरी माह में हरियाणा में आयोजित नॉर्थ सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल की ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

गांव के ही निवासी राकेश चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर पवन चौरसिया ने न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे जनपद और विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पवन की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button