
OnePlus एक बार फिर से मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में तहलका मचाने वाला है। खबरें आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 लॉन्च करने वाली है। ये फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 4 का अपग्रेड वर्जन होगा और इसमें कई लेटेस्ट और दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। अगर आप भी कोई नया और स्टाइलिश फोन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 5 में 16GB तक की रैम दी जा सकती है, जो आज के वक्त में एक हाई-एंड लैपटॉप जितनी होती है। इतना ही नहीं, फोन का डिजाइन भी इस बार और प्रीमियम होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसमें ग्लास बैक पैनल होगा जो देखने में शानदार लगेगा और हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देगा।फोन को कंपनी तीन कलर ऑप्शन – ग्रीन, ब्लैक और सिल्वर में लॉन्च कर सकती है। साथ ही, डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी इसमें दिए जाने की उम्मीद है।
शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस का मिलेगा कॉम्बो – OnePlus Nord 5 का डिस्प्ले इस बार काफी बड़ा और बेहतर होने वाला है। फोन में 6.77 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब है कि आपको वीडियो देखने, गेम खेलने और फोटो ब्राउज़ करने का एकदम क्रिस्प और ब्राइट अनुभव मिलेगा। साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद हो जाएगी। परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं रहने वाला। इसमें MediaTek का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9400e हो सकता है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-ग्राफिक्स गेमिंग के लिए बेहतरीन है। फोन में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का भी विकल्प हो सकता है, जिससे स्टोरेज की टेंशन पूरी तरह खत्म हो जाएगी। यह फोन Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर काम करेगा, जो OnePlus का खुद का कस्टम इंटरफेस है। यह इंटरफेस यूजर फ्रेंडली होता है और समय-समय पर अपडेट्स भी मिलते रहते हैं।
कैमरा सेटअप भी है लाजवाब, बैटरी और चार्जिंग में भी नहीं कोई समझौता – OnePlus अपने कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है और Nord 5 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP का मेन कैमरा आएगा जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आएगा। इसका मतलब ये है कि फोटो लेते वक्त हल्की-फुल्की हिलने से भी फोटो ब्लर नहीं होगी। इसके साथ ही एक 8MP का सेकेंडरी कैमरा भी हो सकता है, जो डेप्थ सेंसिंग या अल्ट्रा वाइड एंगल के लिए इस्तेमाल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिससे क्लियर और शार्प सेल्फी ली जा सकेगी।बैटरी की बात करें तो Nord 5 में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है जो एक बार फुल चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। इतना ही नहीं, इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे कुछ ही मिनटों में फोन फुल चार्ज हो जाएगा।


