अंबेडकर जयंती पर विधायक सुनील सोनी समेत कई विशिष्टजनों ने बाबा साहेब को श्रद्धा से किया नमन

 रायपुर- आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से राजधानी शहर के महंत घासीदास संग्रहालय के समीप स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष जयन्ती कार्यक्रम रखा गया. नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा रखे गए संक्षिप्त और गरिमामयी जयन्ती आयोजन में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़,नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद सुनील वान्द्रे और नगरवासी विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, श्रमवीरों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर को जयन्ती पर प्रतिमा स्थल में उनका सादर नमन किया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *