व्यापार
Trending

Nothing का नया बजट स्मार्टफोन CMF Phone (2) Pro की सभी जानकारी

नथिंग ने 2024 में अपना पहला बजट स्मार्टफोन CMF Phone (1) लॉन्च किया था, जो अपने अनोखे डिजाइन और रंगों के कारण लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा। इस फोन की परफॉर्मेंस ने भी यूजर्स को प्रभावित किया, और यह पिछले एक साल में सबसे लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन्स में से एक बन गया। अब, नथिंग कंपनी CMF Phone (2) Pro लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं इस नए फोन के बारे में क्या-क्या जानकारी उपलब्ध है।

लॉन्च की तारीख और डिजाइन – CMF Phone (2) Pro को 28 अप्रैल को शाम 4:30 बजे दिल्ली में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। आप नथिंग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फोन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इस नए फोन को कई रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें एक आकर्षक ओरेंज रंग भी शामिल है, जो पिछले फोन में काफी पसंद किया गया था। इस फोन का डिजाइन पहले वाले फोन के समान हो सकता है, लेकिन कंपनी इसे और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है, जिसमें स्क्रूज़ भी दिखाई देंगे। इसके अलावा, कैमरा यूनिट को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा।

फीचर्स – CMF Phone (2) Pro में कई शानदार फीचर्स शामिल हो सकते हैं 6.7 इंच की स्क्रीन: यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ आ सकता है, जो एक बेहतरीन विजुअल अनुभव प्रदान करेगा। ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सुरक्षा के लिए यह फीचर उपयोगकर्ताओं को आसानी से फोन अनलॉक करने की सुविधा देगा। पतला और फ्लैट पैनल: यह यूनिफॉर्म बेजल्स के साथ आएगा, जिससे फोन का लुक और भी आकर्षक होगा। इसके अलावा, CMF Phone (2) Pro में एक एडिशनल फिज़िकल बटन भी होगा, जो पिक्चर कैप्चर करने, स्क्रीन या ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए कस्टमाइज़ेबल फंक्शन्स प्रदान करेगा।

कैमरा सेटअप इस फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा 50MP मेन कैमरा: इसका सेंसर साइज 1/1.57 इंच होगा, जो बेहतरीन तस्वीरें लेने में मदद करेगा। 50MP टेलीफोटो लेंस: यह लेंस 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा, जिससे दूर की चीजों को भी स्पष्टता से कैप्चर किया जा सकेगा। 8MP बैक कैमरा: यह कैमरा भी शानदार फोटोग्राफी के लिए उपयोगी होगा।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर – इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। नथिंग का दावा है कि इस फोन में गेमर्स 120fps पर BGMI जैसे बैटल रोयाल गेम्स खेल सकेंगे, जो 1000Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। CMF Phone (2) Pro Android 15 पर आधारित Nothing OS 3 पर रन करेगा, जिसमें यूजर्स को कुछ खास एआई फीचर्स भी मिल सकते हैं।इसके अलावा, इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाने की उम्मीद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button