भोपाल: बदलते मौसम के साथ अब बढ़ेगा तापमान फिलहाल मध्य प्रदेश के मौसम पर किसी बड़ी प्रणाली का असर नहीं दिख रहा है। हवाओं का रुख अब पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, शनिवार से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगले दो दिनों में रात का तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शुक्रवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थान राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पचमढ़ी में रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। प्रदेश के आठ शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। दूसरी तरफ, दिन के समय सबसे ज्यादा गर्मी खरगोन में महसूस की गई, जहां पारा 31.6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार, 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश कर सकता है। इसके असर से 19 फरवरी के बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। हालांकि, उससे पहले दिन और रात दोनों का तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है।
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close