Join us?

मध्यप्रदेश

MP NEWS: मध्य प्रदेश में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, 42.2 डिग्री तक पहुंचा पारा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे है। अप्रैल महीने से पहले ही चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना दुश्वार कर रखा है। राजस्थान की ओर से आ रहीं गर्म हवाओं के कारण मौसम शुष्क है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं शुक्रवार को सुबह से ही तापमान में वृद्धि दर्ज की जा गई। मौसम विभाग ने आज और अधिक गर्म दिन रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जिलों में लू चलेगी। वहीं दमोह 42.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा तो भोपाल का पारा 40 के पार रहा। भोपाल में हाल ये रहा है कि यहां रात भी तपी। रात का पारा सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। इधर रायसेन, नर्मदापुरम, गुना समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। वहीं टीकमगढ़ 27.5 ,सागर 25.8, गुना 25 ,बैतूल 22.8 डिग्री के साथ वार्म नाइट रही। बतादें कि, मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर अचानक तीखे हो गए हैं। अप्रैल की शुरुआत अभी हुई ही नहीं की प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button