छत्तीसगढ़

16 जून को मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में करेगा प्रवेश

जगदलपुर। मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून का प्रवेश तीन दिनों के अतिरिक्त इंतजार के बाद अंततः केरल पंहुच गया, वर्तमान में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि निर्धारित समय अर्थात 16 जून को मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में राेजाना गरज-चमक के साथ प्री-मानसून की बारिश हाे रही है। आज शुक्रवार काे भी बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में दाेपहर बाद घने काले बादल छाने लगे और शाम काे बारिश हाेने लगी, जिससे लाेगाें काे गर्मी और उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार काे जारी अधिसूचना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी, अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल और माहे, कर्नाटक के कुछ भाग, तमिलनाडु, क्षेत्र के शेष हिस्से में 4 जून को पहुंच गया है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 5 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदबांदी की संभावना है। कुछ जगहों पर अंधड़ और बिजली गिरने की भी स्थिति बन सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही होने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button