छत्तीसगढ़
Trending

भगवान सन्त सांई चाण्ड्रूराम साहिब जी कि पुण्य स्मरण सभा व अस्थि कलश दर्शन समारोह 12 नवम्बर को

रायपुर। सिन्धी समाज के महान सन्त शिव शान्ती आश्रम लखनऊ के पिठाधिश्वर मर्यादा पुरुषोत्तम सतगुरू देव भगवान सन्त सांई चाण्ड्रूराम साहिब जी 15 अक्टूबर 2025 को ब्रम्हलीन हो गये थे, समाचार पाकर समस्त देश विदेश के सिन्धी समाज व देशवासियों में शोक कि लहर दौड पडी।

यह दुखद समाचार पाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , अमीत शाह , दिल्ली कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्र द्वारा अपनी शोक संवेदना प्रकट कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , अन्य मंत्रीगण, सन्तगण, साधु समाज व पुरे देश अनुयायीय व धर्म प्रेमीयो ने 16 अक्टूबर 2025 को पुज्य आश्रम साहिब लखनऊ पधार कर सन्त जी के दर्शन प्राप्त कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कि 19 अक्टूबर 2025 को राजनाथ सिंह ने आश्रम पधार कर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया ।
सिन्धी समाज के इस महान सन्त, महान पुण्य आत्मा, सन्त परिवार, समस्त अनुयायियों व धर्म प्रेमीयो के प्रति अपनी श्रद्धांजलि, शोक संवेदना प्रकट करने हेतू पुज्य सन्त जी कि अस्थि कलश दर्शन व पुण्य स्मरण सभा समारोह तारीख 12 नवम्बर 2025, बुधवार सुबह 11 बजे से अटल बिहारी वाजपेई सभागृह, मेडिकल कालेज, जेल रोड, रायपुर में रखी गयी है ।
सन्त बाबा आसूदाराम सेवा समिति रायपुर प्रमुख राजेश अठवानी, श्रीचंद काछेला, समिति के समस्त सेवादारी व समाज सेवी प्रेम प्रकाश मध्यानी आप सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध करते हैं उक्त समारोह में पधार कर सन्त जी के श्री चरणों में पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button