सामान्य

भारी बारिश से उत्तर भारत के कई पहाड़ी राज्य प्रभावित

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही वर्षा के चलते दुश्वारियां बढ़ गई हैं। नदी नालों के रौद्र रूप धारण कर लेने और भूस्खलन के कारण सड़कें खतरनाक हो गई हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर बाइक सवार दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई। केदारनाथ मार्ग पर 20 घंटे तक 3000 तीर्थयात्री फंसे रहे। वहीं, भूस्खलन के चलते प्रदेश के 200 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं, जबकि 300 से अधिक गांव अलग-थलग पड़े हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी कई जिलों में मूसलधार वर्षा का दौर जारी है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्र मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी वर्षा का दौर जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : नए कानून लागू होते ही भोपाल के हनुमानगंज थाने में दर्ज हुई प्रदेश की पहली एफआईआर

उत्तराखंड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आठ जुलाई तक वर्षा का दौर इसी प्रकार बना रह सकता है। शनिवार को चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में भी भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ जीवनशैली के लिए जानें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

कई नदियां चेतावनी रेखा के ऊपर

उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा के आम जन की परेशानी बढ़ने लगी हैं। शनिवार को चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर बाइक सवार दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई। हैदराबाद निवासी दोनों तीर्थयात्री निर्मल शाही और सत्यनारायण बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। लगातार हो रही वर्षा के कारण चारधाम यात्रा मार्ग भी लगातार अवरुद्ध हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ जीवनशैली के लिए जानें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

20 घंटे फंसे रहे 3000 से अधिक तीर्थयात्री

केदारनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग में डोलिया देवी के समीप 20 घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। इस दौरान 3,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे रहे। बद्रीनाथ में राजमार्ग मलबा आने से सात स्थानों पर करीब नौ घंटे बंद रहा, जिससे बद्रीनाथ और हेमकुंड की यात्रा पर आए 2,000 से अधिक श्रद्धालु जहां-तहां फंस गए। उत्तरकाशी में मलबा आने से गंगोत्री राजमार्ग तीन और यमुनोत्री राजमार्ग चार घंटे बाधित रहा।इस दौरान एक हजार से अधिक तीर्थयात्री फंसे रहे। वहीं, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा व मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी रेखा के ऊपर पहुंच गया है। पिथौरागढ़ जिले में काली, गोरी और बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। नदी किनारे रह रहे आधा दर्जन परिवारों ने घर खाली कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :गर्मी के मौसम में पिएं पाइनएप्पल जूस, मिलेंगे अनेक लाभ

कांगड़ा में वर्षा ने तोड़ा आठ वर्ष का रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से जारी मूसलधार वर्षा का सिलसिला शनिवार को भी जारी रही। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 214.6, पालमपुर में 212.4 और कांगड़ा में 157.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। कांगड़ा में वर्ष 2016 का 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड टूट गया है। अन्य जिलों में भी लगातार वर्षा जारी है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Audit of all 102 ambulances operated in Sarguja

भूस्खलन से प्रदेश की कई सड़कें बंद हैं तो 44 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। 34 ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति भी बाधित है। वहीं, दूसरी ओर लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। ऐसे में लगातार वर्षा व हिमपात से न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : भारतीय रेलवे ने इन लोगों के लिए लॉन्च किया संज्ञान ऐप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button