मध्यप्रदेश

जल ही जीवन है मिशन को अपनाना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि “जल ही जीवन है” मिशन को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाना जरूरी है। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सुबह ब्रेकफास्ट में बनाएं ये डिशेज

सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया, उन्होंने पाम का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें : वॉट्सऐप का नया फीचर, जानिये किस बात की चिंता हुई खत्म

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए अभियान को निरंतर जारी रखने का आव्हान किया। उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें : नन्हे मुन्ने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र में मिल रही शीतल हवा

15 फिट तक गहरा होगा तालाब : आसपास लगेंगे 1500 सौ से अधिक पौधे

पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से आरंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन के तालाब के गहरीकरण का कार्य 5 जून से ही पुलिस वॉलिंटियर्स द्वारा किया जा रहा है, तालाब का 15 फीट तक गहरीकरण किया जाएगा। साथ ही तालाब के आसपास वर्षाकाल में 1500 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : सरकार ने बताया कब किसानों के अकाउंट में आएगी 17वीं किस्त

पुलिस लाइन में आकर्षक तरीके से सजाए गए तालाब परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम उत्सवीय वातावऱण संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, पुलिस बैंड द्वारा बजाई जा रही आकर्षक धुनों के बीच पुष्पवर्षा से डॉ. यादव का स्वागत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी के मौसम में रोज करें यह 5 योगासन, शरीर को मिलेगी एनर्जी

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। तालाब के गहरीकरण में, पुलिस जवानों तथा नगर निगम वॉलेंटियर्स के साथ-साथ जनसामान्य ने सक्रिय भूमिका निभाई गई।

ये खबर भी पढ़ें : Kalki 2898 AD trailer released

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button