व्यापार

Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, चांदी फिसली; क्या है लेटेस्ट रेट?

Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी जारी है। यह और महंगा हो गया है। 26 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1000 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत वैश्विक रुख और सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की खरीदारी जारी रहने से सोने में बढ़त ​दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली148560162050
मुंबई148410161900
अहमदाबाद148460161950
चेन्नई148410161900
कोलकाता148410161900
हैदराबाद148410161900
जयपुर148560162050
भोपाल148460161950
लखनऊ148560162050
चंडीगढ़148560162050

चांदी की कीमत

सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 26 फरवरी की सुबह गिरावट है। भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,900 रुपये या दो प्रतिशत बढ़कर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Related Articles

Back to top button