Join us?

छत्तीसगढ़

नौतपा के दूसरे दिन भी खूब तपा सूरज, गर्मी व उमस से बेहाल रहे लोग

धमतरी । कल नौतपा के पहले दिन उमस ने लोगो को बेहाल किया। दिन में तो लोग गर्मी से परेशान रहे रात में भी उमस से राहत नहीं मिल पाई। आज दूसरे दिन भी सुबह से गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि आज भी धूप पूरी तरह नहीं खिली बाउजूद इसके गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। ज्ञात हो कि शनिवार से नौतपा शुरु हो गई है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना ही नौतपा की शुरुआत है। इस बीच धरती सूर्य के नजदीक आ जाता है। इसलिए भीषण गर्मी पड़ती है। पहले दिन भारी उमस के बीच बीता। आलम यह रहा कि पंखा एवं कूलर भी राहत देने में नाकाम रहे। आज भी दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। घर से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे पर गमछा, स्कार्फ में दिखे। बता दे कि सूर्य जितने दिनो तक रोहिणी नक्षत्र में रहते है उतने दिन भीषण गर्मी पड़ती है। इस अवधि को ही नौतपा कहा जाता है। जो कि पूरे नौ दिनो तक रहता है। मान्यता है कि अगर नौतपा पूरे नौ दिन तपेगा तो इसे अच्छी बारिश होने का संकेत माना जाता है। लेकिन इस बार मौसम परिवर्तन का क्रम जारी है। इससे बीच-बीच में बेमौसम बारिश भी हो रही है। इससे नौतपा का पहला दिन भी बदली के बीच बीता। बावजूद तापमान करीब चालीस डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोग गर्मी एवं उमस से परेशान नजर आये। भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर में आवश्यक कार्य होने पर ही घरो से बाहर निकल रहे है। जिससे मुख्य मार्गो मे भी दोपहर में भी वीरानी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी