Entertainment News: प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर लगी चोट
नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा आज बड़ी ग्लोबल स्टर बन चुकी हैं। वह न सिर्फ अपनी कामयाबी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनका वर्किंग स्टाइल भी फेमस है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग में बिजी हैं। मगर लगता है कि प्रियंका ने कुछ ज्यादा ही काम कर लिया है। शूटिंग के दौरान उनके चेहरे पर चोटें लगी हैं। ब्यूटी विद ब्रेन्स कही जाने वालीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ शूटिंग या अपनी फैमिली से जुड़ी कोई न कोई अपडेट शेयर करती रहती हैं। कभी मालती संग खेलते हुए, तो कभी निक जोनस के कॉन्सर्ट से, ‘देसी गर्ल’ अपने फैंस को अपनी किसी भी ऐसी अपडेट से दूर नहीं रखतीं। इस बार भी प्रियंका ने ऐसा ही किया। उन्होंने फैंस को सेट पर शूटिंग के दौरान लगी चोट की फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चेहरे की तस्वीर शेयर की, जिसमें काफी खरोंच नजर आ रही है। चेहरा देखकर ही लग रहा है कि प्रियंका को स्टंट के दौरान बुरी तरह हिट किया गया होगा।

एक्ट्रेस ने दिखाया खून से लथपथ चेहरा
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई फोटो में प्रियंका के चेहरे पर दाहिनी ओर माथे पर खून की छींटें नजर आ रही हैं। चोट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन निशान गंभीर है। बता दें कि ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ एक्शन मूवी है। प्रियंका इसमें खतरनाक एक्शन सीन्स और स्टंट करते हुए नजर आएंगी।




