Join us?

मनोरंजन

Entertainment News: मौनी रॉय ने साड़ी में दिखाया ग्लैमरस अवतार

नईदिल्ली। टीवी शो नागिन से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मौनी ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरा है। खूबसूरती के मामले में मौनी रॉय, बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मौनी रॉय का अंदाज बेहद कातिलाना है। इस बीच टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो देसी लुक में नजर आ रही हैं। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो बेहद हसीन लग रही हैं। मौनी रॉय की इन फोटोज से लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में टीवी की नागिन मौनी रॉय ने अपना देसी लुक दिखाया है। साड़ी में मौनी रॉय बला की खूबसूरत लग रही हैं। लेटेस्ट फोटोशूट में मौनी रॉय ने साड़ी पहनकर कैमरे के सामने ऐसे-ऐसे पोज दिए हैं कि सभी लोग घायल हो गए हैं। मौनी का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन तस्वीरों में खुले बालों में नजर आ रही हैं। मौनी का ये अंदाज काफी किलर लग रहा है। मौनी के इस लुक पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। साड़ी लुक में टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भोजपुरी की क्वीन मोनालिसा को भी टक्कर देती हैं। मौनी के देसी लुक्स पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कते हैं। टीवी की नागिन मौनी रॉय अपने बोल्ड अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर बरपा देती हैं। इस बात की गवाही अदाकारा मौनी रॉय की ये तस्वीर दे रही है। मालूम हो कि मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मौनी के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं। बता दें कि मौनी रॉय ने नागिन समेत कई शोज में अपना जलवा बिखेरा है। वहीं मौनी रॉय ने टीवी शो देवों के देव महादेव में माता सती का रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button