Entertainment News: मलाइका अरोड़ा ने जमकर दिए पोज

नईदिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने घर पर रविवार को पार्टी रखी थी और इसमें इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने शिरकत की। नेहा धूपिया के घर पर पहुंचे सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। नेहा धूपिया की पार्टी में मलाइका अरोड़ा पहुंची थीं और उन्होंने हमेशा की तरह लाइमलाइट लूट ली। मलाइका अरोड़ा का कातिलाना अंदाज फैंस को घायल कर रहा है। मलाइका अरोड़ा की अदाओं पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं। मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। नेहा धूपिया ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। नेहा धूपिया की इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा सहित तमाम सेलिब्रटीज ने शिरकत की थी। मलाइका अरोड़ा ने नेहा धूपिया की पार्टी में जाने के लिए व्हाइट लॉन्ग शर्ट के साथ ब्लैक लॉन्ग बूट पहने थे। मलाइका अरोड़ा ने हाथ में पर्स ले रखा था। मलाइका अरोड़ा ने हमेशा की तरह से अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा है। मलाइका अरोड़ा ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। मलाइका अरोड़ा ने पैपराजी को जमकर पोज दिए हैं।