पंजाब

चिट्टा बेचने वालों और पुलिस के बीच मुठभेड़,दो गिरफ्तार,एक पिस्टल बरामद

अमृतसर। थाना चौहला साहिब के अधीन पड़ते गांव पक्खुपरा कढका गांव में चिट्टा बेचने वालों और पुलिस के बीच रविवार की रात फायरिंग हुई। इस बीच पुलिस पर फायरिंग करने वाले गुरजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला को गोली लगी और वह जख्मी हो गया।
पुलिस ने इस मामले में गुरजिंदर सिंह और इमानदीप सिंह उर्फ मान गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद किए हैं। जबकि तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार जशनदीप सिंह को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
जांच में पता चला है कि गुरजिंदर सिंह के खिलाफ अमृतसर के छेहरटा थाने में हत्या और हत्या प्रयास के आरोप में दो केस दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि रविवार की रात चौहला साहिब के थाना प्रभारी विपिन कुमार को जानकारी मिली थी मंड इलाके में नशे को लेकर दो गुटों में झगड़ा चल रहा है।
इस बीच एसआई राज कुमार और एसआई विपिन कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ कार्रवाई करते हुए गुरजिंदर सिंह और इमानदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।दोनों के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की गई। इमानदीप सिंह को थाने ले अन्य वाहन में थाने ले जाया गया। जबकि गुरजिंदर सिंह को दूसरे वाहन में बैठा कर थाने ले जाया जाने लगा। गुरजिंदर ने पुलिस पार्टी को बताया कि उसकी तबीयत खराब हो रही है और वह उलटी करना चाहता है। उक्त अधिकारियों ने आरोपित गुरजिंदर सिंह को वाहन रोक कर नीचे उलटी करने के लिए उतारा गया।
मौका मिलते ही गुरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी से कुछ आगे चला गया। फिर आरोपित ने अपनी डब से पिस्तौल निकाली और पुलिस पर फायर कर दिया। एसआई विपिन ने किसी तरह अपना बचाव किया। देखते ही देखते गुरजिंदर सिंह वहां से भाग गया।उसे देखते ही एसआई राज कुमार ने अपने सर्विस पिस्तौल के साथ फायर किया। पुलिस कर्मी की यह गोली गुरजिंदर सिंह की दाईं टांग की पिंडली में जा लगी।
गुरजिंदर सिंह वहीं गिर गया और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने गुरजिंदर सिंह के कब्जे से गोली चलाने वाला पिस्तौल भी जल्दी से छीन लिया। इस बाबत चौहला साहिब थाने की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनके कब्जे से दो पिस्तौल. एक मैगजीन और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपित नशे का कारोबार करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button