लाइफ स्टाइल
Trending

आसान फेस एक्सरसाइज और पाएं शार्प जॉलाइन और टोन्ड चेहरा

चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा फैट न सिर्फ लुक को बिगाड़ता है बल्कि उम्र भी ज़्यादा दिखाने लगता है। हर बार जब सेल्फी लेने लगते हैं, तो डबल चिन मूड खराब कर देती है? अगर हां, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे 3 ऐसी आसान फेस एक्सरसाइज जो न सिर्फ आपकी डबल चिन कम करेंगी, बल्कि आपकी जॉलाइन को शार्प भी बनाएंगी।

 चिन लिफ्ट: डबल चिन को कहें अलविदा – अगर आपके चेहरे पर सबसे ज़्यादा फैट चिन और गर्दन के पास जमा हो रहा है, तो चिन लिफ्ट एक्सरसाइज आपके लिए परफेक्ट है। इसे करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं या बैठ जाएं, बस रीढ़ सीधी होनी चाहिए। अब सिर को पीछे की ओर झुकाएं और छत की तरफ देखें। फिर अपने होंठों को ऐसे बंद करें जैसे आप किसी को ‘किस’ कर रहे हों, और इस पोजीशन में 5-10 सेकंड तक रुकें। उसके बाद धीरे से सिर को नीचे लाएं। इस एक्सरसाइज को दिन में 10-15 बार दोहराएं और चाहें तो सुबह-शाम दो बार करें। लगातार एक हफ्ते तक करने पर आपको फर्क दिखने लगेगा। ये एक्सरसाइज डबल चिन को कम करने में असरदार है और साथ ही गर्दन की स्किन को भी टोन करती है।

जॉलाइन रिलीज: जबड़े और गालों को बनाएं स्लिम और टोन – अगर आपको अपनी जॉलाइन शार्प बनानी है तो ये एक्सरसाइज जरूर ट्राई करें। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं। अब अपना जबड़ा थोड़ा आगे बढ़ाएं, जैसे कुछ चबा रहे हों। इसके बाद मुंह खोलें और जीभ को निचले दांतों के पीछे दबाएं। इस पोजीशन में करीब 5 सेकंड तक रहें और फिर धीरे से सामान्य स्थिति में आ जाएं।इस एक्सरसाइज को दिन में 10-12 बार और 2-3 राउंड में करें। ये जबड़े की मांसपेशियों को मजबूती देती है, गालों को टोन करती है और जॉलाइन को उभारने में मदद करती है। जो लोग रोज कैमरे के सामने आते हैं या पब्लिक डीलिंग में रहते हैं, उनके लिए ये बेहद असरदार साबित हो सकती है।

फिश फेस: गालों की चर्बी को करें बाय-बाय – फिश फेस एक्सरसाइज तो आपने इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर कई बार देखी होगी, लेकिन इसका असर जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसे करने के लिए अपने गालों को अंदर की तरफ खींच लें, जैसे कोई मछली का चेहरा बना रहे हों। अब इसी मुद्रा में 5-10 सेकंड तक रहें और मुस्कुराने की कोशिश करें। फिर आराम से सामान्य स्थिति में लौट आएं। इसे दिन में 15-20 बार, दो बार करें यानी सुबह और शाम। इस एक्सरसाइज से गालों की चर्बी कम होती है, चीकबोन्स उभरकर आने लगती हैं और चेहरा टोन्ड दिखता है। खासकर उन लोगों के लिए जो चाहते हैं कि उनका चेहरा पतला और यंग लगे, ये एक्सरसाइज वरदान जैसी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button