मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भगिनी निवेदिता को जयंती पर किया नमन

भाेपाल। आज यानी साेमवार काे स्वामी विवेकानंद की अनन्य सहयोगी और शिष्य भगिनी निवेदिता की जयंती है। उनका मूल नाम मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल था। वह आइरिश मूल की थीं। उनका जन्म आयरलैंड के काउंटी टाइरोन में हुआ था। स्वामी विवेकानंद ने उन्हें निवेदिता नाम दिया था। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने इस अवसर पर उन्हें स्मरण कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा महान संन्यासी श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की शिष्या, भगिनी निवेदिता जी को जयंती पर सादर नमन! आपने स्वामी जी के क्रांतिकारी उपदेशों का विश्व भर में प्रसार कर मानवता की अनूठी सेवा की और भारतीय संस्कृति-दर्शन का परचम लहराया। भारत की आजादी के आंदोलन में भी आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देशवासी आपके योगदानों के लिए सदा कृतज्ञ रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सिर्फ़ 10 मिनट साइक्लिंग: आपके जीवन में एक और दिन बढ़ने का मौका टाटा का पोर्टेबल AC — चलाओ जहां मन करे, ठंडक हर कोने में भरे