छत्तीसगढ़
Trending
पंडरी जुडिओ स्टोर की अव्यवस्थित पार्किंग पर निगम जोन 3 ने ठोका 20 हजार जुर्माना, सुधार के लिए दी नोटिस

रायपुर- आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत पंडरी मुख्य मार्ग में स्थित ज़ुडिओ स्टोर में पार्किंग की अव्यवस्था पाए जाने पर सम्बंधित संचालक पर तत्काल 20 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है और संचालक को रेड मार्किंग कर पार्किंग को व्यवस्थित करने हेतु नोटिस जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 3 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जारी की गयी है.




