Join us?

छत्तीसगढ़

Raipur News: निगम ने सड़कों पर रखे 8 चारपहिया वाहन जप्त किये

शहर के रास्तों में कंडम खड़े 29 वाहनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा पुलिस की मदद से आज शहर की सड़कों पर यातायात को बाधित कर रहे वाहनों पर कार्यवाही की गई। शहर के अलग – अलग क्षेत्रों से आज कार, और ऑटो जैसे 8 वाहन जप्त किये गए। वहीं अन्य गाडिय़ों के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत की गई। निगम के नगर निवेशक निशिकांत वर्मा ने बताया कि कलेक्टर गौरव कुमार सिंह तथा निगमायुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम की जोनों तथा सेंट्रल टीम द्वारा शहर सड़कों पर यातायात को बाधित करने वाले कंडम खड़े चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को पहचान कर उन्हें जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। जोन क्रमांक 7 द्वारा आमानाका ओवरब्रिज के पास 2 वाहन जप्त किये गए। वहीं जोन क्रमांक 6 द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर संतोषी नगर और मठपुरैना के पास से 6 वाहनों को जप्त किया गया। वहीं जोन क्रमांक 1 द्वारा 9 जोन क्रमांक 4 द्वारा 4 और सेंट्रल टीम द्वारा 16 वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ सम्बंधित थानों में शिकायत की गई। उन वाहनों को भी एक दो दिनों में पुलिस की मदद से जप्त कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी