उत्तराखण्ड

“उत्तराखंड विधानसभा सत्र कम से कम 21 दिन तक हो”, कांग्रेस ने उठाई मांग

देहरादूनः आगामी 9 मार्च को विधानसभा भवन ,भराड़ीसैंण मे उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आहूत होने जा रहा है। लेकिन, इस बार कांग्रेस ने विधानसभा सत्र की समयावधि बढ़ाये जाने की मांग उठाई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि गैरसेंण मे आहूत होने जा रहा विधानसभा सत्र कम से कम 21 दिन तक चलना चाहिए।

विधानसभा के बजट सत्र को लेकर बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक लखपत बुटोला ने बुधवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि सदन में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के पास इस समय अनेकों मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दों की प्रदेश में भरमार है, लेकिन सरकार लंबी अवधि के लिए विधानसभा सत्र नहीं चलाने का मन बना चुकी है। उन्होंने सत्र की समयावधि पर कहा कि उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा सत्र 25 से 30 दिन तक आयोजित किए जाते हैं, लेकिन उत्तराखंड में बीते साढ़े चार सालों में अभी तक केवल 32 दिन तक विधानसभा सत्र चले हैं।

बुटोला ने कहा इस बार नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मांग उठाई है कि गैरसेंण मे आहूत होने जा रहा विधानसभा सत्र कम से कम 21 दिन तक चलना चाहिए। पिछली बार अनुपूरक बजट के समय सरकार ने तीन दिन विधानसभा सत्र आयोजित करने की बात की थी। लेकिन सत्र केवल 4 घंटे तक चला। उन्होंने कहा कि जब 4 घंटे सत्र चलेगा तो राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर क्या विमर्श हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button