पंजाब

CM मान जालंधर सेंट्रल से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज़, 6 मई को जनता के सामने रखेंगे 4 साल का रिपोर्ट कार्ड

जालंधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 6 मई को जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से अपने चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का आगाज़ उसी दिन शाम 4 बजे से होगा।

नितिन कोहली ने कहा कि यह अभियान सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों को सीधे जनता तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगा। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस अभियान को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी सरकार के चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुख होंगे।

नितिन कोहली ने पंजाब सरकार की कुछ प्रमुख भविष्यगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मीडिया को बताया कि मावां धीयां सत्कार योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 से 1,500 रुपये तक की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी। कुछ क्षेत्रों में पंजीकरण शुरू हो चुका है और 15 मई से इसे पूरे राज्य में विस्तार दिया जाएगा। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब के लगभग 3 करोड़ निवासियों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने की ऐतिहासिक पहल की गई है।

नितिन कोहली ने हल्का निवासियों से अपील की है कि वे 6 मई को शाम 4 बजे इस अभियान का हिस्सा बनें और सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से रूबरू हों। उनका विश्वास है कि यह अभियान क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देगा और जनता का भरोसा मजबूत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button