रायपुर। रायपुर में जयस्तंभ चौक स्थित पुराने नगर निगम कैंपस में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग कबाड़ और कचरे में लगी थी, जिससे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुआ है।
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close