Category: देश-विदेश

  • केंद्र सरकार के विरुद्ध आआपा का प्रदर्शन, पंजाब के कई मंत्री व विधायक हिरासत में

    केंद्र सरकार के विरुद्ध आआपा का प्रदर्शन, पंजाब के कई मंत्री व विधायक हिरासत में

    चंडीगढ़। पंजाब में धान का उठान धीमा होने के विरोध में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आआपा) के मंत्रियाें, सांसदऔर विधायकाें ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार काे आआपा के विधायक, मंत्री तथा सांसद चंडीगढ़ में एकत्र हुए और भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पानी की बौछार किए जाने पर कई आआपा नेताओं की पगड़ियां तक उतर गईं।इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के आधा दर्जन मंत्रियों तथा दस विधायकों को हिरासत में लिया है।चंडीगढ़ में आज दिनभर धान के मुद्दे को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पंजाब की मंडियों में इस समय धान भरा हुआ है। कई दिन से किसान केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को आआपा की सरकार ने इस लड़ाई का रुख केंद्र की तरफ मोड़ दिया। सरकार का आरोप है कि जानबूझकर केंद्रीय एजेंसियां धान का उठान नहीं कर रही हैं। इसके विरोध में आआपा के कई नेता व समर्थक भाजपा के दफ्तर से मात्र 150 मीटर की दूरी पर स्थित बत्रा सिनेमा के पास सुबह से ही जुट गए थे। इसके बाद उन्होंने एक रोष रैली निकाली।
    प्रदर्शन का नेतृत्व कैबिनेट मंहरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाललीत सिंह भुल्लर, मंत्री तरुणप्रीत सिंह और मंत्री हरजोत बैंस कर रहे थे। इस दौरान कई आप नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक लिया। पुलिस ने भी सुबह से ही बैरिकेडिंग की हुई थी। प्रदर्शनकारी इस बैरिकेड पर चढऩे लगे। इसके बाद पुलिस को मजबूरन वॉटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा, लेकिन प्रदर्शनकारी फिर भी आगे बढ़ते गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर थाने भेजना शुरू कर दिया। पुलिस ने आप के छह मंत्रियों, दस विधायकों और समर्थकों को हिरासत में लिया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल हो गए और उनकी पगड़ी भी उतर गई। इससे पहले आआपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली को कई मंत्रियों और नेताओं ने संबोधित किया।

     

  • अज्ञात युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

    अज्ञात युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

    ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से सूचना प्राप्त हुई थी कि मंगलवार की देर रात आपातकालीन सेवा 108 द्वारा लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक को घायल अवस्था में खारा स्रोत के पास से राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

  • उत्तराखंड में दीपावली पर 31 अक्टूबर व 1 नवंबर को रहेगी छुट्टी

    उत्तराखंड में दीपावली पर 31 अक्टूबर व 1 नवंबर को रहेगी छुट्टी

    देहरादून। उत्तराखंड में प्रकाश पर्व दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टी मिलेगी। शासन ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी संबंधी शासनादेश बुधवार को जारी कर दिया है।
    दरअसल, पहले उत्तराखंड में 1 नवंबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, फिर 31 अक्टूबर कर दिया गया। इसी बीच उत्तराखंड शासन ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो दिन का दीपावली का अवकाश घोषित कर दिया है। उत्तराखंड शासन के सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आदेश पत्र में लिखा है कि दीपावली पर्व के लिए उत्तराखंड में 31 अक्टूबर व 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश किया जाता है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों के अलावा बैंक व कोषागार भी बंद रहेंगे। 2 नवंबर से सभी कार्यालय यथावत खुलेंगे।

  • हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद अब अपनी बिखेरेंगे चमक,सभी विभाग खरीदेंगे उत्पाद

    हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद अब अपनी बिखेरेंगे चमक,सभी विभाग खरीदेंगे उत्पाद

    देहरादून। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के तहत यहां के उत्पाद अब और अपनी चमक बिखेरेंगे। उत्तराखंड सरकार के अधीन सभी विभाग और कार्यालय अपनी बैठकों व आयोजनों के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद की खरीदेंगे। मुख्यमंत्री ने भी लोगों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से बुधवार को सभी विभागों ओर कार्यालयों प्रमुखों को पत्र लिखकर विभिन्न विभागीय और कार्यालय की बैठकों, कार्यक्रमों, समारोहों और होली, दिवाली जैसे मुख्य त्याेहारों के मौके पर हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर क्रय करने को कहा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी में तेजी आने की उम्मीद है।
    इस संबंध में सचिव राधिका झा ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड अपने गुणवत्ता को लेकर भी कम समय में पहचान बनाने में कामयाब रहा है। हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद ई कॉमर्स पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। हाउस ऑफ हिमालयाज,उत्तराखंड के महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का कॉमन ब्रांड है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों हुआ है।
    ग्रामीण उद्यमियों की आजीविका बढ़ने में योगदान दें: मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल,मंत्र से प्रेरणा लेते हुए उत्तराखंड सरकार हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड को प्रोत्साहित कर रही है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के गुणवत्ता युक्त उत्पाद, दिवाली जैसे बड़े अवसर के लिए गिफ्ट पैक के रूप में भी उपलब्ध हैं। सभी राज्यवासी इन उत्पादों को खरीद कर अपने प्रदेश के ग्रामीण उद्यमियों की आजीविका बढाने में योगदान दे सकते हैं।

  • मिड-डे मील कुक और हेल्परों के लिए बड़ी खबर ,पंजाब सरकार ने मुफ्त बीमा का किया एलान

    मिड-डे मील कुक और हेल्परों के लिए बड़ी खबर ,पंजाब सरकार ने मुफ्त बीमा का किया एलान

    चंडीगढ़। वित्त, योजना और आबकारी मंत्री हरपाल चीमा ने सोमवार को घोषणा की कि पंजाब मिड-डे मील सोसायटी ने केनरा बैंक के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत मिड-डे मील कुक और हेल्परों का मुफ्त बीमा किया जाएगा।
    साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट सब-कमेटी ने मिड-डे मील कुकों का वेतन 600 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की सिफारिश करते हुए केंद्र सरकार को एक अर्ध-सरकारी पत्र भी लिखा है।
    16 लाख तक बीमा कवरेज
    मिड-डे मील कुक्स यूनियन पंजाब (बीएमएस) के साथ यहां उनके कार्यालय में हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि केनरा बैंक में जीरो बैलेंस खाता खोलने वाले सभी मिड-डे मील कुकों और हेल्परों को इस बीमा योजना के तहत शामिल किया जाएगा।
    इस योजना में दुर्घटना में मृत्यु के मामले में 16 लाख रुपये, प्राकृतिक मृत्यु के मामले में 1 लाख रुपये और दुर्घटना में जीवनसाथी की मृत्यु के मामले में 2 लाख रुपये की बीमा कवरेज शामिल है।
    शिक्षा विभाग के अधिकारी भी केंद्र से करेंगे पैरवी
    यूनियन नेताओं द्वारा वेतन से संबंधित मुद्दे बाबत वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने उन्हें बताया कि कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए सिफारिश पत्र के अलावा, शिक्षा मंत्री और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित केंद्रीय मंत्रालय के साथ इस मामले की पैरवी की जाएगी।
    वित्त मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार को लिखे गए पत्र में हर 50 विद्यार्थियों के लिए एक कुक की व्यवस्था करने की भी सिफारिश की गई है, जबकि मौजूदा व्यवस्था के अनुसार 1 से 25 विद्यार्थियों के लिए एक मिड-डे मील कुक, 25 से 100 विद्यार्थियों के लिए दो मिड-डे मील कुक और 100 से ऊपर प्रत्येक 100 विद्यार्थियों पर एक कुक रखा जाता है।
    मिड-डे मील वर्करों को आवश्यक सामान देने के निर्देश
    बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव केके यादव को ब्लॉक स्तर पर मिड-डे कुक की अतिरिक्त रिक्तियों पैदा करने पर विचार करने के लिए भी कहा ताकि कर्मचारियों को अवकाश की आवश्यकता होने पर वैकल्पिक प्रबंध सुनिश्चित किए जा सकें।
    उन्होंने मिड-डे मील सोसाइटी के मैनेजिंग डायरेक्टर वरिंदर सिंह बराड़ को भी निर्देश दिया कि वे मिड-डे मील वर्करों को आवश्यक वस्त्र जैसे एप्रन, टोपी और दस्ताने शीघ्रता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

  • मुख्यमंत्री धामी ने रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ को किया रवाना, बोले-यह दौड़ एकता व अखंडता को मजबूती देगी

    मुख्यमंत्री धामी ने रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ को किया रवाना, बोले-यह दौड़ एकता व अखंडता को मजबूती देगी

    देहरादून। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दौड़ में शामिल हुए। उन्होंने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि एक सामान्य दौड़ नहीं बल्कि देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने का माध्यम भी है।मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री धामी ने पवेलियन ग्राउंड देहरादून के ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने वाले लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल ने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया, उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है।
    इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • अब स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा पांच लाख का बीमा, एनवीआर मोर्चा ने भाजपा सरकार का जताया आभार

    अब स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा पांच लाख का बीमा, एनवीआर मोर्चा ने भाजपा सरकार का जताया आभार

    देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का स्वास्थ्यकर्मियों की बीमा राशि बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के निकायों के सफाईकर्मियों का बीमा पांच लाख किए जाने के फैसले के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का अभार।

    राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड की निकायों के 6500 पर्यावरण मित्रों का बीमा जो पूर्व में दो लाख रुपये स्वीकृत था को बढ़ाकर पांच लाख किए जाने की घोषणा की है। शहरी विकास मंत्री ने कहा है कि बीमा की प्रीमियम राशि सफाईकर्मियों से नहीं ली जाएगी बल्कि प्रदेश सरकार स्वयं वहन करेगी। सफाईकर्मी की किसी भी प्रकार से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को पांच लाख रुपये दी जाएगी। सरकार की ओर से पर्यावरण मित्रों के हित में लिया गया फैसला सराहनीय एवं स्वागत योग्य है।

    मकवाना ने कहा कि 2014 में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सफाईकर्मियों को एक लाख के बीमा को बंद कर दिया था। संगठन सफाईकर्मियों का बीमा लागू करने की मांग शुरू से ही पुरजोर तरीके से उठता रहा है किंतु भाजपा सरकार ने सफाईकर्मचारियों का पांच लाख का बीमा लागू किए जाने की घोषणा कर उनको राहत देने का कार्य किया है। इससे पूर्व भी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आउटसोर्स सफाईकर्मियों के मानदेय को बढ़ाकर पांच सौ रुपये प्रतिदिन करने के आदेश जारी कर चुके हैं, जिसका लाभ सफाईकर्मियों को प्राप्त हो रहा है।

    राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व भाजपा सरकार का आभार जताया है।

  • कुमाऊं विवि के कार्यपरिषद सदस्य ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर शिक्षा मंत्री को घेरा, अनशन की दी चेतावनी

    कुमाऊं विवि के कार्यपरिषद सदस्य ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर शिक्षा मंत्री को घेरा, अनशन की दी चेतावनी

    नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कार्यपरिषद सदस्य और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. सुरेश डालाकोटी ने शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत पर उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को संघर्ष की स्थिति में धकेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सप्ताह से छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के अंतर्गत छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर सड़क पर हैं किंतु शिक्षा मंत्री अपनी जिद के कारण छात्रों को आमरण अनशन जैसे कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
    डालाकोटी ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री डॉ. रावत भाजपा के लोकतंत्र विरोधी एजेंडे को शिक्षा संस्थानों में लागू करना चाह रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धन सिंह रावत खुद छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। आरोप लगाया कि वे वर्ष 2008 में कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुई तोड़फोड़ की घटना में संलिप्त थे। ऐसे में शिक्षण संस्थाओं में उनसे नैतिकता और उत्कृष्टता की अपेक्षा करना अनुचित है। डॉ. डालाकोटी ने शिक्षा मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो वह स्वयं अनशन पर बैठेंगे।

  • महिला आयोग अध्यक्ष ने परखीं जेल की सुविधाएं, महिला बंदियों की सुनीं समस्याएं

    महिला आयोग अध्यक्ष ने परखीं जेल की सुविधाएं, महिला बंदियों की सुनीं समस्याएं

    देहरादून। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सोमवार को पौड़ी की जिला कारागार का निरीक्षण किया और महिला बंदियों को मिलने वाली सुविधा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को भी सुना।आयोग की अध्यक्ष ने महिला बंदियों को खाने-पीने के लिए दिया जाने वाला भोजन, चिकित्सकीय उपचार व अन्य व्यवस्थाएं परखीं।
    महिला कैदियों से बातचीत के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि यदि किसी भी महिला कैदी को यहां रहने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो तो वे बेझिझक उन्हें बता सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे महिला बंदियों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगी, ताकि कारागार से बाहर आकर महिलाएं अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि जेल में महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण तथा उन्हें व्यवसाय के उद्देश्य से कच्चा सामान भी दिया जाए, ताकि महिला कैदी के बने सामान को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर बाजार तक पंहुचाया जाए। इस मौके पर कारागार अधीक्षक डीपी सिन्हा ने बताया कि 10 कैदियों की क्षमता वाले महिला बैरक में वर्तमान में आठ महिला बंदी रह रही हैं।
    वन स्टॉप सेंटर में तैयार शेल्टर की देखी स्थिति
    आयोग की अध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर (सखी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में पीड़ित महिलाओं के लिए तैयार शेल्टर की स्थिति देखी। उन्होंने सखी सेंटर में दर्ज शिकायतों की भी जानकारी ली और पाया कि सेंटर में दर्ज 422 शिकायतों में सभी का निस्तारण हो चुका है। इस दौरान उन्होंने केस रजिस्टर भी देखा।
    आईसीसी कमेटियों को दुरुस्त करने के निर्देश
    निरीक्षण के उपरांत आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान से महिला सुरक्षा व अधिकारों को लेकर चर्चा की। उन्होंने समस्त विभागों में आईसीसी कमेटियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
    महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाएं नए कदम
    आयोग अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए कदम उठाने होंगे, ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समस्त मातृशक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं-बेटियों को समूहों से जोड़ने, राज्य आंदोलनकारी बीना भंडारी की नई पहल कूड़ा घर बने पार्कों को फुलवारी में परिवर्तित करने में सहयोग देने, जनपद में बाहर से आकर रह रहे मजदूरों, रेहड़ी फेरी वालों के सत्यापन के भी निर्देश दिए।

  • हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार बने एसजीपीसी के अध्यक्ष

    हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार बने एसजीपीसी के अध्यक्ष

    चंडीगढ़। सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्षिक चुनाव में बादल समर्थक एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को चौथी बार एसजीपीसी का अध्यक्ष चुना गया है। इस चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी को 107 वाेट मिले और उनकी प्रतिद्वंदी व बादल गुट समथर्क एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर को महज 33 वोट मिले।
    साेमवार काे शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्षिक चुनाव में प्रधान पद के चुनाव के लिए दरबार साहिब स्थित तेजा सिंह समुंद्री हॉल में वोटिंग हुई। इसके बाद नतीजे घाेषित किए गए। इस चुनाव में एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर के पक्ष में केवल 33 वोट मिले हैं। चुनाव से पहले बीबी जागीर कौर एसजीपीसी सदस्यों से पांच तख्तों के जत्थेदारों जैसे सिख संस्थानों और नेताओं के स्वतंत्र अधिकार को बहाल करने और बाहरी राजनीतिक प्रभाव को रोकने के लिए सुधारों का वादा कर रही थीं। इस चुनाव में 107 वाेट पाने वाले बादल समर्थक एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को विजयी घाेषित किया गया। धामी चाैथी बार एसजीपीसी के अध्यक्ष चुने गए हैं। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अपनी पिछली उपलब्धियों के आधार पर फिर वोट की मांग कर रहे थे। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में गोल्डन टेंपल में केंद्रीय सिख संग्रहालय में सिख शहीदों के चित्रों को जोडऩे जैसी पहल की थी।
    इस चुनाव में रघुजीत सिंह विर्क को एसजीपीसी का सीनियर मीत प्रधान नियुक्त किया गया है और शेर सिंह मंड को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। साथ ही 11 एग्जीक्यूटिव सदस्य भी बना दिए गए हैं, जिनमें बीबी हरजिंदर कौर, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह खालसा, सरदार सुरजीत सिंह गड़ी, बलदेव सिंह कैमपुर, दलजीत सिंह भिंडर, सुखप्रीत सिंह रोडे, रविंदर सिंह खालसा, जसवंत सिंह और परमजीत सिंह रायपुर शामिल हैं।
    उल्लेखनीय है कि पहले एसजीपीसी में सदस्यों की संख्या 185 थी। जिनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से चुने जाते हैं। इनमें 31 सदस्यों का निधन हो चुका है और छह सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं। सोमवार को हुए चुनाव में कुल 148 सदस्यों ने मतदान किया था। आज का चुनाव इसलिए अहम माना जा रहा था कि वर्ष 1990 से एसजीपीसी पर बादल परिवार का प्रभाव रहा है। इस बार सुखबीर बादल अकाली दल के प्रधान नहीं हैं। बागी गुट सुखबीर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसके बावजूद बादल गुट के धामी ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस बार माना जा रहा था कि अकाली दल में फूट का असर इस चुनाव पर असर पड़ेगा। ऐसा नहीं हुआ। बागी गुट की बीबी जागीर कौर पर वर्ष 2022 से भी कम वोट मिले। ऐसे में अकाली दल को उभरने का एक और मौका मिला है।