Join us?

व्यापार

Business News:महिंद्रा XUV 3XO का नया Teaser जारी हुआ

नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी (महिंद्रा XUV 3Xo)को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर चौथा टीजर जारी किया है। जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO के एक और फीचर की जानकारी मिल रही है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को देने की तैयारी कर रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
महिंद्रा XUV 3XO का नया टीजर जारी
महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर नई एसयूवी XUV 3X0 का चौथा Teaser जारी किया गया है। कंपनी ने 20 सेकेंड का तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें एसयूवी के इंटीरियर के साथ ही नए फीचर की जानकारी भी मिल रही है।
मिली यह जानकारी
नए टीजर में कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि महिंद्रा XUV 3XO में बड़े स्‍काईरूफ को देगी। खास बात यह है कि यह Sky roof अपने सेगमेंट की अन्‍य एसयूवी के मुकाबले सबसे बड़ा होगा। लेकिन इस फीचर को सिर्फ कुछ ही वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा।
पहले मिली थी यह जानकारी
कंपनी की ओर से एसयूवी के लॉन्‍च से पहले लगातार टीजर जारी किए जा रहे हैं। जिनमें एसयूवी से जुड़ी कई जानकारियों को बताया जा चुका है। कंपनी की ओर से अभी तक जारी किए टीचर में कई फीचर्स की जानकारी दी जा चुकी है। महिंद्रा अपनी नई एसयूवी XUV 3XO में रिमोट क्‍लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, फुली डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम जैसे फीचर्स को देगी। इसके साथ ही एसयूवी में कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा।
ये फीचर्स भी होंगे ऑफर
महिंद्रा की ओर से XUV 3XO में ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा, जिसमें पियानो ब्‍लैक फिनिश का उपयोग किया गया है। इसमें रियर स्‍पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्‍वर इंसर्ट्स, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे कुछ फीचर्स को दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button