पंजाब

Punjab में फिर चली गोलियां, ज्वेलर की दुकान पर फायरिंग से दहशत

अमृतसर : अमृतसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज शाम थाना मेहता के कस्बा नाथ दी खुही में धल्ला ज्वेलर नाम की दुकान पर अनजान लोगों ने फायरिंग की। घटना के बाद कस्बा नाथ दी खुही और इलाके के लोगों में डर और दहशत का माहौल देखा गया। घटना की खबर मिलते ही थाना मेहता के एस.एच.ओ. जसदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

गौरतलब है कि घटना के समय ज्वेलर की दुकान का शटर बंद था। इसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक आए, जिन्होंने दुकान के सामने मोटरसाइकिल रोक कर सीधे दुकान के शटर पर फायरिंग की और तुरंत वहां से भाग गए।  गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गांव मेहसमपुर कलां के एक 17 साल के लड़के की सरेआम गोली मारकर हत्या करने की घटना हुई थी, इलाके के लोग अभी सदमे से बाहर भी नहीं निकले थे कि आज फिर से गोली चलने की घटना सामने आने से लोग पुलिस प्रशासन और सरकार पर अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button