छत्तीसगढ़
Trending

ओडिशा के नुआपाड़ा उपचुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने थामा था प्रचार अभियान

SC बहुल्य क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के गुरु, गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रचार का दिखा जबरदस्त प्रभाव

रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भारी बहुमत से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर 80 हजार से अधिक मतों का रिकॉर्ड अंतर बनाते हुए यह सीट अपने नाम की है। इस प्रचंड जीत के पीछे छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के गुरु माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी की निर्णायक भूमिका रही है। चुनाव अभियान के दौरान गुरु खुशवंत साहेब जी ने तीन बार नुआपाड़ा पहुँचकर SC बहुल्य गाँवों में व्यापक जनसंपर्क कर जनसभाएँ लीं और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की। कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब  ने  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में संचालित केंद्र सरकार एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के नेतृत्व में राज्य सरकार के योजनाओं को जनता तक संवाद के माध्यम से सीधा पहुंचाया था। इस जीत के लिए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने जीत की बधाई देकर आभार व्यक्त किया है।

नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुल्य क्षेत्र है। सतनामी समाज,SC समुदाय में गुरु खुशवंत साहेब  का विशेष सम्मान और प्रभाव होने के कारण उनके दौरे का सीधा असर मतदाता व्यवहार पर दिखाई दिया। गुरुजी के आगमन के बाद क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में स्पष्ट लहर देखी गई और SC समुदाय में भारी एकजुटता देखने को मिली। गुरु खुशवंत साहेब जी ने नुआपाड़ा के तोर्रा, धरमबांधा, रतिपाली, कन्डेतरा, दर्लिमुंडा, मुढ़ेला सहित कई SC प्रमुख गाँवों में सभाएँ कीं। प्रत्येक दौरे में भारी भीड़ उमड़ी और स्थानीय जनता ने भाजपा के समर्थन में उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी।गुरुजी ने विकास, सामाजिक न्याय, शिक्षा, युवाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं पर आधारित संदेशों को सीधे जनता तक पहुँचाया।

मंत्री जी के तीनों दौरों के दौरान जिला इकाई, बूथ कमेटियाँ, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और आईटी सेल ने बेहद सुनियोजित और अनुशासित ढंग से सभी कार्यक्रमों का संचालन किया। सभा स्थल चयन, मीडिया प्रबंधन, रूट प्लानिंग और जनसम्पर्क की हर जिम्मेदारी संगठन ने पूरी मजबूती से निभाई, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम EVM में वोट के माध्यम से देखने को मिला। उपलब्ध आंकड़े अनुसार—
भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया : 1,23,000+ वोट
विपक्षी प्रत्याशी : 40,000 के लगभग
जीत का अंतर : 80,000+ वोट
कुल मतदान : 83% से अधिक
इतना बड़ा जनादेश यह दर्शाता है कि नुआपाड़ा की जनता ने भाजपा नेतृत्व और गुरु खुशवंत साहेब  के संदेश पर पूरा भरोसा जताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने माना कि गुरु खुशवंत साहेब  के दौरे ने पूरा चुनावी समीकरण बदल दिया और भाजपा की जीत सुनिश्चित कर दी। देवेन्द्र निराला ने कहा—नुआपाड़ा की यह ऐतिहासिक विजय, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व, उनके सामाजिक प्रभाव और जनता से सीधे संवाद का परिणाम है। SC बहुल्य क्षेत्र में गुरुजी के आगमन से लोगों में बड़ा विश्वास बना और भाजपा के पक्ष में एकजुटता देखने को मिली। हम नुआपाड़ा की जनता और भाजपा संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button