देश-विदेश

भवानीपुर में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने दी करारी शिकस्त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भवानीपुर सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को उनके अपने गढ़ में 15,114 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी है। 2021 में नंदीग्राम के बाद यह दूसरी बार है, जब शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई में हराया है।

भवानीपुर सीट पर शुरुआत से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआती राउंड में ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन दोपहर बाद तस्वीर बदलने लगी। शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही दावा किया था कि 10वें राउंड के बाद वह बढ़त हासिल करेंगे, और अंततः उनकी यह बात सही साबित हुई। 18 राउंड की मतगणना के बाद शुभेंदु अधिकारी को 67,239 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 56,245 मत प्राप्त हुए थे। अंतिम राउंड में यह अंतर बढ़कर 15,114 तक पहुंच गया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भवानीपुर में यह जीत शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पहले 2021 में नंदीग्राम में भी उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। इस जीत के साथ ही दक्षिण कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के मजबूत गढ़ में भाजपा ने बड़ी सेंध लगा दी है।

जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इसे “बंगाल की अस्मिता और सुशासन की जीत” बताया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में हार को तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button