मध्यप्रदेश

Ajit Pawar Plane Crash: उपमुख्यमंत्री का आकस्मिक निधन, – कमलनाथ ने जताया गहरा शोक

भोपाल। महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा राज्य और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर लेकर आया है।

अजीत पवार लंबे समय से महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय और सम्मानित नेता थे। उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को हमेशा याद किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा:

श्री अजीत पवार के निधन से भारत की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई। उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति।”

Related Articles

Back to top button