अफगानिस्तान ने भारत के साथ आगामी सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, राशिद और जादरान टेस्ट टीम से बाहर

काबुल : अफगानिस्तान ने हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई में भारत के साथ आगामी टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह टेस्ट मैच 2018 के बाद से भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की पहली रेड-बॉल भिड़ंत होगी, जब अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण किया था। अफगानिस्तान टेस्ट टीम में स्टार स्पिनर राशिद खान और बल्लेबाज इब्राहिम जादरान शामिल नहीं हैं, हालांकि दोनों खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है।
टेस्ट टीम में नांग्याल खारोटी, बिलाल सामी और रहमानुल्लाह जदरान को पहली बार शामिल किया गया है जबकि स्पिनर कैस अहमद सेटअप में वापस आ गए हैं। सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह ओमरजई को भी शामिल किया गया है, दोनों खिलाड़यिों ने अब तक केवल एक टेस्ट मैच खेला है, जो 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ था। इस बीच भारत सीरीज के दोनों लेग के लिए अपनी टीम में जसप्रीत बुमराह की सर्विस नहीं लेगा। सीरीज छह जून को न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट के साथ शुरू होगी।
अफगानिस्तान टेस्ट टीम :
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जदरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी
अफगानिस्तान वनडे टीम : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।

