मध्यप्रदेश

उज्जैन में सड़क पर दौड़ रही कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

उज्जैन । उज्जैन में गुरुवार रात में गरोठ हाईवे पर स्थित ग्राम धतरावदा में सड़क पर दौड़ रही कार में अचानक आग लग गई। कार में आग देखकर उसमें सवार चालक कूद कर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम धतरावदा स्थित गरोठ हाईवे पर दौड़ रही कार क्रमांक एमपी 13 एएफ 3290 में अचानक आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और गाड़ी रोककर बाहर निकल गया। चालक के समय रहते कार से बाहर आ जाने के कारण उसकी जान बच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। वाहन का अधिकांश हिस्सा आग में नष्ट हो गया।

कार चालक लापता

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय कार में चालक के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे या नहीं। घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर चालक समय रहते गाड़ी से बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन में आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button