मनोरंजन

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 26/11 के मुंबई हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में कंगना एक नर्स की मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो कामा अस्पताल में ड्यूटी के दौरान साहस और मानवता की मिसाल पेश करती है।

निर्देशक मनोज तपड़िया के निर्देशन में बनी यह फिल्म उन अनसंग हीरोज की कहानी को सामने लाती है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की जान बचाई। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें इंसानियत, एकता और जिम्मेदारी के भाव को प्रमुखता से दिखाया गया है।

फिल्म को कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘भारत भाग्य विधाता’ को साहस, बलिदान और देशभक्ति की सच्ची कहानी के रूप में पेश किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को गहरा भावनात्मक अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button