दिल्ली

दिल्ली: भाटी माइंस के जंगल में मिला 9वीं के छात्र का शव, गला घोंटकर बेरहमी से हत्या

South Delhi Bhati Mines Murder : दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में 13-वर्षीय एक किशोर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम नौंवी कक्षा का यह छात्र बाहर खेलने गया था लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तब उसके परिवारवालों ने शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, तलाशी अभियान के दौरान एक टीम ने पास के जंगल क्षेत्र से किशोर का शव बरामद किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई।

उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना की कड़ियों को जोड़ने और हत्या के मकसद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले में दो नाबालिगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। मृतक के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button