उत्तराखण्ड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीन दिवसीय उत्तराखंड का दाैरा प्रस्तावित, सरकार-संगठन के साथ चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक मंथन हाेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने तीन दिवसीय प्रवास के दाैरान सरकार और संगठन के साथ अलग-अलग बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दाैरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा शीघ्र प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय प्रवास पर राज्य पहुंचेंगे। इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ता भव्य स्वागत के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने बताया कि बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विधानसभावार तैयारियों, विधायकों के प्रदर्शन और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिन सीटों पर पार्टी को पूर्व में सफलता नहीं मिली, उनके लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। उन्हाेंने बतायाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की जमीनी तैयारी का आकलन भी करेंगे। इसके अलावा मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव की समीक्षा की जाएगी। भट्ट ने कहा कि 2027 में एकतरफा जीत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण होगा।

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन को लेकर उठे सवाल पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि भगवान के दरबार में सभी के लिए समान व्यवस्था है और किसी को विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि यात्रा को लेकर भ्रम फैलाने और देवभूमि की छवि खराब करने से बचें।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कि इससे प्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद ही जनभावनाओं पर भारी पड़ रही है और उसके दौरे से संगठन की स्थिति में कोई सुधार नहीं होने वाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button