व्यापार
GOLD SILVER PRICE : शादी सीजन में कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट

रायपुर। 28 अप्रैल को सराफा बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों के दामों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। शादी सीजन के बीच यह गिरावट खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है।
सोने की कीमत में आज साफ गिरावट दर्ज हुई है। 22 कैरेट सोना जहां कल 14,205 रुपये प्रति ग्राम था, वहीं आज गिरकर 14,075 रुपये हो गया। यानी एक ही दिन में 130 रुपये की कमी। 24 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है और 10 ग्राम का रेट 1,47,790 रुपये पहुंच गया, जो कल 1,49,150 रुपये था।
वहीं चांदी भी पीछे नहीं रही। 1 किलो चांदी की कीमत सीधे 5,000 रुपये टूटकर 2,65,000 रुपये पर आ गई है। एक दिन पहले यह 2,70,000 रुपये थी।
लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज का दिन खासकर उन लोगों के लिए मौका बन सकता है जो शादी या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं।



