ग्वालियरः ऊर्जा मंत्री तोमर आज करेंगे 1.82 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज शनिवार को उप नगर ग्वालियर में मूर्तरूप लेने जा रहे 1.82 करोड़ से अधिक राशि की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी हितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मंत्री तोमर प्रात: 11 बजे उपनगर ग्वालियर के अंतर्गत जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 6 लाख 30 हजार 947 रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन नाला निर्माण कार्य, 11 लाख 62 हजार 929 रुपये की लागत से बनने जा रही सीमेंट कांक्रीट रोड व नाली निर्माण कार्य, गली में 26 लाख 34 हजार 486 रुपये की लागत से सीमेंट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, पप्पू रजक वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, कुशवाह मोहल्ले में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, डुढैल वाली माता मंदिर के पास 5 लाख 09 हजार 264 रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, हीरा भूमिया प्रांगण में 9 लाख 39 हजार 693 रुपये की लागत से हॉल निर्माण कार्य, श्री पंचमुखी महादेव मंदिर के पास 6 लाख 52 हजार 332 रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, जगनापुरा नं 01 में 4 लाख 85 हजार 260 रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड व नाली निर्माण कार्य का, वार्ड क्रमांक 06 में 9 लाख 39 हजार 693 की लागत से सत्यनारायण के चबूतरे पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 06 जहांगीर कटरा में 7 लाख 42 हजार 222 रुपये की लागत से उचाडिया बाबा मंदिर के पास निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल हैं।



