खेल

साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट

SA vs NZ Semifinal Match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम सुपर 8 में हारकर आई है। वहीं टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से सुपर 8 राउंड तक अजेय रहने वाली साउथ अफ्रीका की टीम सभी 7 मैच जीती है। इस मुकाबले की विजेता टीम 8 मार्च को होने वाले फाइनल के लिए अहमदाबाद जाएगी।

इस मैच की विजेता टीम फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक ज्यादातर मुकाबले अहमदाबाद में खेले थे। वहीं न्यूजीलैंड की टीम सुपर 8 के मैच श्रीलंका की पिचों से खेलकर भारत लौटी है। ऐसे में यहां की पिच दोनों टीमों के लिए मददगार बन सकती है।

T20 World Cup 2026, SA vs NZ Semifinal Match LIVE Streaming Details In Hindi

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच बुधवार 4 मार्च को कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच किस समय शुरू होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Back to top button