उत्तराखण्ड

होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व: महेंद्र भट्ट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है और सभी को मिलकर इन मूल्यों को सुदृढ़ करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि विश्व के कई हिस्सों में संघर्ष और अशांति के बीच भारत में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाया जाना देश की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि होली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्साह लेकर आए और समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने की प्रेरणा दे। भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी उत्सव के दौरान सामाजिक समरसता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास और कल्याण के पथ पर अग्रसर है, जहां विभिन्न त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button