पंजाब

प्रेम संबंधों में रोड़ा बने प्रेमिका के भाई की हत्या, नहर में फैंका शव, जीजा-साला गिरफ्तार

बठिंडा : प्रेम संबंधों में रोड़ा बने लड़की के भाई की हत्या करके उसका शव सरहिंद नहर में फैंकने वाले जीजा-साला के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रमनदीप कौर के आरोपी सुखवीर सिंह निवासी बठिंडा के साथ प्रेम संबंध थे जिनका रमनदीप कौर का भाई राम कृष्ण विरोध करता था। गत शनिवार की रात को आरोपी सुखवीर ने अपने जीजा गुरप्रीत सिंह के घर पर बैठाकर राम कृष्ण को शराब पिलाई। इस दौरान रमनदीप कौर भी मौके पर मौजूद थी। बाद में सुखवीर रमनदीप को उसके घर छोड़कर वापिस आ गया लेकिन राम कृष्ण घर नहीं पहुंचा। दूसरे दिन रमनदीप कौर ने इस संबंध में थाना थर्मल पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई तो वारदात का खुलासा हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीने के बाद सुखवीर सिंह व गुरप्रीत सिंह ने मिलकर राम कृष्ण के सिर पर लाठी से वार करके उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को खुर्दबुर्द करने के लिए आरोपियों ने उसे सरहिंद नहर में फैंक दिया जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button