व्यापार

ईरान के ड्रोन हमले के बाद कतर ने बंद किया LNG उत्पादन, गैस सप्लाई में 40% तक की कटौती

भारत को प्राकृतिक गैस की सप्लाई करने वाले सबसे बड़े देश कतर ने गैस सप्लाई पर ‘फोर्स मेज्योर’ (अपरिहार्य परिस्थिति) घोषित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, ईरानी ड्रोन हमले के बाद उत्पादन ठप होने के कारण ये कदम उठाया गया है, जिससे भारतीय उद्योगों को होने वाली गैस सप्लाई में 40 प्रतिशत तक की कमी आई है। कतर, भारत द्वारा हर साल इंपोर्ट किए जाने वाले लगभग 2.7 करोड़ टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा सप्लाई करता है। इस गैस का इस्तेमाल बिजली और उर्वरक बनाने से लेकर वाहनों में इस्तेमाल होने वाले CNG और पाइप वाली रसोई गैस (PNG) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में होता है।

Related Articles

Back to top button