उत्तरप्रदेश

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव : योगेंद्र अवस्थी अध्यक्ष, विनय मिश्रा महामंत्री बने

कानपुर। कानपुर में बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम बुधवार देर रात घोषित हो गया। अध्यक्ष पद पर योगेंद्र अवस्थी जबकि महामंत्री पद पर विनय कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की। परिणाम के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर मशहूर हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी भी मौजूद रहे।

इस बार के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। योगेंद्र अवस्थी को 1,453 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला 1,391 वोट ही प्राप्त कर सके। इस तरह दोनों के बीच जीत का अंतर केवल 62 वोट का रहा। महामंत्री पद के लिए विनय मिश्रा को 1,801 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुशील कुमार सिंह 1,719 वोट ही हासिल कर सके। यहां भी जीत का अंतर मात्र 82 वोट रहा।

21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई थी। कुल 7,198 मतदाताओं में से 5,658 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, महामंत्री पद के लिए नौ और मंत्री पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल मिलाकर 96 दावेदार विभिन्न पदों के लिए चुनावी रण में उतरे थे।

चुनाव में कांटे की टक्कर और सीमित मतों से जीत ने इस बार के परिणाम को और रोमांचक बना दिया। यह जानकारी एल्डर्स कमेटी की ओर से दी गई।

Related Articles

Back to top button