बड़ी मशक्कत के बाद कट पाता है नारियल, तो अपनाएं स्मार्ट तरीका, आसानी से टूट जाएगा कोकोनट

नारियल की मिठाई से लेकर नारियल की चटनी तक, कई चीजों को बनाने के लिए नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल काम है नारियल को छीलकर उसे काटना, इस काम में न केवल ज्यादा मेहनत लगती है बल्कि अच्छा खासा समय भी लग जाता है। अब आपको नारियल को काटने के लिए किसी भारी औजार की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इस हैक की मदद से नारियल का पानी निकालना भी काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।
बेहद कारगर हैक- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी नारियल में 3 नेचुरल लाइन्स होती हैं। अगर आपने इन तीनों में से एक भी लाइन ढूंढ ली, तो आपका काम आसान हो जाएगा। दरअसल, नारियल पर मौजूद ये 3 लाइन्स नारियल की सबसे कमजोर जगह होती हैं। नारियल की इन लाइन्स के ऊपर हिट करने से नारियल टूट सकता है। ध्यान रहे कि आपको लाइन के एकदम ऊपर हिट करने की कोशिश करनी है।
फॉलो करें ये स्टेप्स- अगर एक बार में नारियल न टूटे तो कोई बात नहीं, बार-बार इन्हीं लाइन्स पर चोट मारते रहने से नारियल आसानी से दो हिस्सों में टूट जाएगा। न हथौड़े की जरूरत और न ही ज्यादा ताकत लगाने का चक्कर। अब आपको टूटे हुए नारियल को गैस पर रख देना है। लगभग 2 से 3 मिनट तक हल्की आंच पर नारियल के टुकड़े को गर्म होने दीजिए। इस स्टेप से नारियल के बाहर के रेशे आसानी से जल जाते हैं।
आसान हो जाएगा काम- नारियल को गैस पर रखने से नारियल का मोटा शेल अंदर वाले हिस्से से अलग हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल का बाहर का शेल मोटा होता है, तो नारियल का अंदर वाला हिस्सा जलेगा नहीं। जब नारियल के रेशे जल जाएं तब आप नारियल को चाकू की मदद से आसानी से शेल से अलग कर सकते हैं। अगली बार जब भी नारियल को तोड़ना हो, तो इस हैक को जरूर ट्राई करके देखिए।




