दिल्ली

बजट उम्मीद: सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं, ड्यूटी 4% होने की संभावना

दिल्ली। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट के बाद सोना और चांदी खरीदना सस्ता हो सकता है। बाजार में उम्मीद है कि सरकार कस्टम ड्यूटी 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर यह फैसला होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपए तक सस्ता और चांदी प्रति किलो लगभग 6 हजार रुपए तक सस्ती हो सकती है।

फिलहाल जनवरी 2026 में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम करीब 1.50 लाख रुपए और चांदी 1 किलो करीब 3.50 लाख रुपए में बिक रही है। कीमतों में तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2025 में सोना करीब 75% और चांदी 167% तक बढ़ी है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोना-चांदी के दाम बढ़ने की वजह दुनिया में जंग जैसे हालात, जियो-पॉलिटिकल तनाव, ट्रेड वॉर, डॉलर की कमजोरी और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी रही। वहीं चांदी में सोलर पैनल, EV बैटरी और चिप्स जैसी इंडस्ट्रियल डिमांड भी बड़ी वजह बनी।

निवेशकों को सलाह है कि बजट से पहले एक साथ बड़ी खरीदारी से बचें। बेहतर रणनीति यह है कि किस्तों में निवेश करें और गिरावट आने पर खरीदारी बढ़ाएं। फिजिकल गोल्ड-सिल्वर के साथ ETF भी निवेश का सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button