छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी नौकरी! बिजली विभाग ने निकली इतने पदों पर भर्ती, इतने तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुरः CSPDCL Recruitment 2026 अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में ट्रेनिंग का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cspc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
CSPDCL Recruitment 2026 जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न बिजली संयंत्रों में एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग दिया जाएगा। ITI ट्रेड अप्रेंटिंस के 105 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 85 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 55 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन करने के लिए पद के अनुसार, आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन की डिग्री की आवश्यकता होगी। सबसे खास बात य़ह है कि इसमें आवेदन करने वाला उम्मीदवार छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया और स्टाईपेंड (CG Vidhyut Vibhag Bharti)
CSPDCL Recruitment 2026 उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता (डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई) में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयनित प्रशिक्षुओं को सरकार के नियमानुसार हर महीने एक निश्चित ‘स्टाइपेंड’ दिया जाएगा, जो उनके ट्रेड और योग्यता पर निर्भर करेगा।
पदों की डिटेल्स
कुल 245 पदों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल जैसे विषयों में डिग्री धारकों के लिए।




