खेल

RCB vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस 75 रन के पार, RCB को दूसरे विकेट की तलाश

RCB vs MI Live Score: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस की वडोदरा के कोटांबी में BCA स्टेडियम में वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 16 में टेबल-टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ंत हो रही है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को दूसरे ओवर में पहला झटका लग गया। लॉरेन बेल ने सजीवन सजना को पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि, इसके बाद मैथ्यूज और नैट साइवर ने पैर जमाते हुए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। 10 ओवर में मुंबई ने 1 विकेट खोकर 76 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। इससे पहले RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB की टीम में कोई बदलाव नहीं है। मुंबई इंडियंस की टीम में एक बदलाव है। कैरी चोटिल हैं। उनकी जगह पर अमेलिया कर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अब तक 5 मैचों में सिर्फ एक हार का मुंह देखा है। उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बावजूद आरसीबी की टीम पॉइट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है। RCB की टीम पहली हार का स्वाद चखने के बाद अब मुंबई से भिड़ने के लिए तैयार है। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस लंबे समय से जीत का इंतजार कर रही है। MI की टीम को पिछले 3 मैचों से जीत नसीब नहीं हुई है।

प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सजीवन सजना, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनम इस्माइल, पूनम खेमनार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

Related Articles

Back to top button