
जोन 9 ने वार्ड 32 के विजय नगर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनायी गयी कबाडी दुकान को हटाया राजीव गांधी नगर में शासकीय भूमि में अवैध निर्माण तोड़ा
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश एवं कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, उपअभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में जोन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र में चौबे कालोनी शाला मार्ग में बिना अनुमति किये गये निर्माण को हटाने कार्यवाही की।
इसी प्रकार नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब, उपअभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति में जोन 9 के महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 के अत्तर्गत विजय नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर राजू कबाडी द्वारा अतिक्रमण कर बनायी गयी कबाडी दुकान को बंद कराकर और हटाकर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करवाने की कार्यवाही जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई। वहीं जोन अंतर्गत राजीव गाधी नगर मे ग्रेसी बादलकर द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध निर्माण को तोडकर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही की गई।



