मध्यप्रदेश
Trending

सनातन परंपरा और धार्मिक उत्सवों से ही भावी पीढ़ी सुखी होगी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मानस भवन में आयोजित रथयात्रा समारोह में भगवान जगन्नाथ स्वामी का दर्शन तथा पूजा-अर्चन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की आरती कर विन्ध्य और मध्यप्रदेश के निवासियों के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में धार्मिक उत्सव की परंपरा सनातन संस्कृति का आधार हैं। विन्ध्य में भी वर्ष भर विभिन्न धार्मिक उत्सवों की अनूठी परंपरा है। इनमें हर वर्ग उत्साह के साथ भाग लेता है। भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा भी इसी परंपरा का महत्वपूर्ण भाग है। भगवान जगन्नाथ स्वामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब उनके प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जगतगुरू राघवाचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा का श्रवण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य में जगतगुरू के चरण पड़े हैं। यह हम सबके लिए शुभ फलदायी है। जगतगुरु की रामकथा को यहाँ के लोग सदैव याद करते हैं। आपके कर कमलों से हिनौती गौधाम में गौशाला निर्माण का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। रीवा में बसामन मामा गौ-अभयारण्य में सात हजार गायों तथा लक्ष्मणबाग गौशाला में एक हजार गौ माताओं की सेवा की जा रही है। हिनौती गौधाम में 25 हजार गौमाता की सेवा होगी इससे निराश्रित गौमाता को आश्रय मिलने के साथ खेती की भी रक्षा होगी। कार्यक्रम में 21 वर्षीय आदर्श कुमार पाण्डेय ने जटिल योगासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button