एमपी में मौसम का मिजाज बिगड़ा: कहीं तेज लू, तो कहीं बारिश की फुहारें, अगले 36 घंटे के लिए अलर्ट जारी

भोपाल मौसम अलर्ट: मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज गर्मी परेशान कर रही है, तो कहीं आंधी और हल्की बारिश से राहत मिल रही है। अगले 36 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले चार-पांच दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 1 से 4 मई के बीच प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जगह बारिश, आंधी, बिजली कड़कने और ओले गिरने की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने की वजह से अगले 24 घंटों में सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, मैहर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, रीवा और मऊगंज में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, मुरैना, दतिया, नीमच, सीहोर, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, धार, देवास, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भी मौसम का अलर्ट जारी किया गया है।
2 मई को इन जिलों में बारिश हो सकती है: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
3 मई को जिन जिलों में बारिश की संभावना है: गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, हरदा, बैतूल, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बादल बरस सकते हैं।
कई शहरों में चली तेज आंधी: पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं। नर्मदापुरम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हुई। भोपाल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले डेढ़ दिन तक कई जिलों में इसी तरह गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
गर्मी का भी असर: बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में तेज गर्मी भी देखने को मिली। इंदौर और उज्जैन संभाग के इलाकों में तापमान ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खंडवा में 43.1, रतलाम और शाजापुर में 43 डिग्री रहा। गुना, नरसिंहपुर, धार, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, रायसेन और दमोह में तापमान 41 डिग्री से ऊपर रहा। वहीं उज्जैन में 42.5, भोपाल और इंदौर में 41.6, ग्वालियर में 39.3 और जबलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।



