पंजाब
Trending

सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में गूंजेगा हनी सिंह का म्यूजिक, 23 मार्च को चंडीगढ़ में होगा लाइव शो!

चंडीगढ़ में 23 मार्च को हनी सिंह का लाइव शो, प्रशासन ने तय किया 5 लाख रुपये शुल्क

मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह का लाइव कॉन्सर्ट 23 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। यह धमाकेदार इवेंट सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में होगा। इस शो के लिए प्रशासन ने 5 लाख रुपये प्रति दिन शुल्क तय किया है।

इस बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग से बढ़ा क्रेज

इस बार शो के टिकट ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट आमतौर पर सेक्टर 34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में होते थे। लेकिन वहां लोगों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अब बड़े आयोजनों के लिए सेक्टर 25 को नया आयोजन स्थल चुना है।

पंचकूला ने दी थी इजाजत से इनकार

दिलचस्प बात यह है कि पंचकूला प्रशासन ने हनी सिंह के इस शो के लिए जगह देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 25 में आयोजन की अनुमति दी। प्रशासन का कहना है कि अब से जितने भी बड़े सिंगर्स के कॉन्सर्ट होंगे, वे सेक्टर 25 में ही आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, जब बड़े सिंगर्स करोड़ों की कमाई करते हैं, तो प्रशासन को भी उससे राजस्व मिलना चाहिए।

इंदौर में हनी सिंह का शो विवादों में फंसा

हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में भी हनी सिंह का एक लाइव कॉन्सर्ट हुआ था, लेकिन अब वह विवादों में घिर गया है।

क्या है पूरा मामला?

8 मार्च को इंदौर के सी-21 एस्टेट में हनी सिंह का “मिलियनेयर इंडिया टूर” कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। इस इवेंट के आयोजकों को पहले से ही मनोरंजन कर चुकाने का नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। इस वजह से नगर निगम ने कार्यक्रम खत्म होने के बाद सख्त कार्रवाई की।

नगर निगम ने जब्त किया इवेंट का सामान

टैक्स विवाद के चलते इंदौर नगर निगम ने इवेंट स्थल से एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और अन्य तकनीकी सामान जब्त कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 से 3 ट्रक सामान जब्त किया गया है।

अब देखना होगा कि चंडीगढ़ में होने वाले हनी सिंह के इस शो में कोई नया विवाद खड़ा होता है या नहीं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
होली का त्योहार खुशियों और रंगों से भरा गुजिया का इतिहास और होली से इसका कनेक्शन